Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeस्वास्थ्यडेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक,...

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक, अस्पतालों और स्कूलों के लिए कड़े आदेश जारी

देहरादून: मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने अपने कार्यालय कक्ष विकास भवन में की बैठक I उन्होंने जनपद में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में डेंगू के उपचार हेतु किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी I अस्पताल में उपलब्ध सुविधा को चैक-चौबंद बनाने तथा नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। वहीं उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत डेंगू रोधी अभियान चलाते हुए फाॅगिंग एवं सफाई करवायें तथा टीमों को डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी करने के कड़े निर्देश दिए I

साथ ही जहां पर डेंगू का फैलाव अधिक है ऐसे क्षेत्र एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में संबंधित टीमों के माध्यमों से सघन अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक करने एवं लार्वा नष्ट करने की कार्यवाही कराने के निर्देश भी दिए I जबकि जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में डेंगू को लेकर जिला प्रशासन/शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों का अक्षरशः पालन करवाने के निर्देश दिए। यदि किसी स्कूलों द्वारा आदेशों का उल्लघंन किया जाता है तो उनके विरूद्ध निर्धारित प्राविधानों के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments