Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सूचना आयुक्त व राज्य सूचना आयुक्त ने राज्यपाल से की भेंट

मुख्य सूचना आयुक्त व राज्य सूचना आयुक्त ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में मुख्य सूचना आयुक्त, उत्तराखण्ड अनिल चंद्र पुनेठा और राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सूचना आयोग के क्रियाकलापों एवं गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम की उत्तराखण्ड में प्रगति, निपटाई गई अपीलों एवं लम्बित अपीलों आदि की जानकारी राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत की।
उन्होंने अवगत कराया कि कोविड काल तथा उसके उपरान्त अपीलों/शिकायतों के नोटिस जारी करने/निस्तारण में लगभग डेढ़ से दो वर्ष का जो समय लग रहा था, आयोग के सतत प्रयासों से वह अब मात्र 4-6 माह का रह गया है। उन्होंने बताया कि जन सामान्य की सुविधा के दृष्टिगत आयोग द्वारा द्वितीय अपीलों/शिकायतों के नोटिस, आदेशों की प्रतियां तथा अन्य जानकारियों को एस.एम.एस. तथा ईमेल के माध्यम से प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा निकट भविष्य में उपलब्ध कराये जाने हेतु आयोग द्वारा प्रयास प्रारंभ कर दिये गये हैं।
मुख्य सूचना आयुक्त ने बताया कि अपीलों/शिकायतों की सुनवाई तथा उनके निस्तारण की संख्या के हिसाब से वर्ष 2022-23 में आयोग द्वारा अपने गठन से अब तक का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 4116 सुनवाई की गई तथा 3718 वादों का निस्तारण किया गया। माह जनवरी 2022 से माह जुलाई 2023 तक आयोग द्वारा कुल 8386 वादों की सुनवाई करते हुए कुल 5226 वादों का निस्तारण किया गया। राज्यपाल द्वारा आयोग के कार्यों तथा नये प्रयासों की प्रशंसा की गयी एवं आशा व्यक्त की गयी कि आयोग के प्रयासों से प्रदेश में सूचना का अधिकार अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन होगा तथा आवेदनकर्ताओं को समय से वांछित सूचना की प्राप्ति हो सकेगी। राज्यपाल ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें जिससे लोग जागरूक हो सके। उन्होंने कहा जिन जिलों में लोग कम जागरूक हैं वहां जागरूकता के विशेष प्रयास हों। लोगों को समय से और सही सूचनाएं मिलें इसके लिए भरसक प्रयास किए जांए। उन्होंने कहा कि आयोग को समय के साथ नई तकनीकी को अपनाने पर भी जोर दिया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments