Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग, शोद्यार्थियों को की उपाधियां...

मुख्यमंत्री धामी ने दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग, शोद्यार्थियों को की उपाधियां प्रदान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पटेल नगर स्थित श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शोद्यार्थियों एवं स्नातक एवं स्नात्कोत्तर के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की। इस अवसर पर वर्ष 2017 से 2022 तक के स्नातक के 3290, स्नात्कोत्तर के 2009 एवं शोध के 34 दीक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी दीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि शिक्षा ग्रहण करने के बाद हमारे ये युवा जिस भी क्षेत्र को चुनेंगे, उस क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास करेंगे व अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ पाने के लिए हमेशा मन में सीखने की इच्छा को बनाकर रखना चाहिए क्योंकि ज्ञान का कोई अंत नहीं होता है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि “जिस शिक्षा से जीवन में पैरों पर खड़ा हुआ जा सके, हम अपना जीवन निर्माण कर सकें, मनुष्य बन सकें, चरित्र गठन कर सकें और विचारों का सामंजस्य कर सकें, वही वास्तव में शिक्षा कहलाने योग्य है। कहा कि श्री गुरु राम शिक्षा मिशन की स्थापना 1952 में श्री महंत इंदिरेश चरण दास जी महाराज द्वारा समाज के सभी वर्गों के छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई थी। आज यह मिशन उत्तर भारत में सैकड़ों संस्थानों में नर्सरी से पी.एच.डी. तक लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उपाधि प्रदान करने वाले सभी दीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब हमारे इन युवाओं पर समाज के लिए योगदान देने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महन्त इंदरेश अस्पताल में अभी तक आयुष्मान योजना के तहत 91 हजार से अधिक लोगों का ईलाज हो चुका है। संस्थान शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रहा है। कहा कि उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए जल्द ही देश दुनिया के विख्यात 20 विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किया जायेगा।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, गुरू राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यू.एस. रावत, विश्व विद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डी.पी. सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments