Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने अनाथ बेसहारा बच्चों संग मनाई दीपावली की खुशियां

मुख्यमंत्री धामी ने अनाथ बेसहारा बच्चों संग मनाई दीपावली की खुशियां

-सराहनीय कार्य के लिए बाल महिला उत्थान समिति का किया आभार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में ‘अपना घर ‘ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे।

मुख्यमंत्री ने ‘अपना घर’ में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा। इस अवसर पर विधायक बृज भूषण गैरोला एवं सुरेश गड़िया भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments