Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी चंपावत सीट से लड़ेंगे उपचुनाव, कैलाश चन्द्र गहतोड़ी ने सौंपा...

मुख्यमंत्री धामी चंपावत सीट से लड़ेंगे उपचुनाव, कैलाश चन्द्र गहतोड़ी ने सौंपा इस्तीफा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे इस सवाल को लेकर सबके मन में सस्पेंस बना हुआ था । आखिरकार इस सस्पेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है I सीएम धामी के चंपावत सीट से चुनाव लड़ने पर मोहर लग गई है।

चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी काफी पहले ही मुख्यमंत्री धामी के लिए सीट खाली करने का एलान कर चुके थे I आज सुबह कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूड़ी को विस की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंप दिया हैं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित करते हुए कैलाश चंद्र गहतोड़ी के इस्तीफे को स्वीकार करने की घोषणा की। संगठन के स्तर पर विचार-विमर्श के बाद बुधवार को इस विषय पर निर्णय हुआ था। गहतोड़ी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को सीट खाली करने का प्रस्ताव सौंपा था I इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल  मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments