Latest news
पर्वतीय होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित सर्विलांस लॉ एंड आर्डर मजिस्टेªट का प्रथम दायित्वः डीएम मर्सिडीज एक्सीडेंट में गिरफ्तार हुआ मौत का सौदागर मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र से भेंट कर होली की बधाई दी सीएम ने पूर्व राज्यपाल कोश्यारी से भेंट कर दी होली की शुभकामनाएं सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर दी होली की शुभकामनाएं उत्तराखंड सरकार की मुहिमः महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर आर.एस.एस मुख्यालय में होली मिलन समारोह में शामिल हुए सीएम होली रंग, उमंग और हर्षाेल्लास का त्योहारः सीएम धामी  

[t4b-ticker]

Saturday, March 15, 2025
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं के निर्देश दिए

देहरादून। प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ ही ठंड बढ़ने की चेतावनी दिए जाने को देखते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को रैनबसेरों में पर्याप्त सुविधा जुटाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई, कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम कर लिए जाएं। जरूरत के अनुसार रैन बसेरे शुरू करने के साथ ही रैन बसेरा में आवासहीन लोगों ओर परिवारों को शिफ्ट किया जाए, खासकर बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैन बसेरा की सुविधा दी जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कंबल, रजाई भी वितरित किए जाएं, इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर अलाव का भी इंतजाम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक उंचाई वाले स्थानों पर बर्फवारी से निचले स्थानों पर भी ठंड बढ़ने के चलते जिला प्रशासन अपने स्तर से सावधानी बरतते हुए, जरूरतमंद लोगों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments