Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने मांगा इस्तीफा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने मांगा इस्तीफा

देहरादून। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में नारी शक्ति को अपमानित करने वाला विवादित बयान दिया है। जिस पर उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनके बयान की घोर निंदा की है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नारी शक्ति  अपमानित  करने वाला विवादित बयान है उन्हें अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उनका यह बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उनके बयान पर महिलाओं में खास आक्रोश है जिसके चलते उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंकेगी।
उनका कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री का विवादित बयान नारी शक्ति अपमानित करने वाला है  ऐसे में उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए उनका कहना है कि नारी शक्ति को लेकर जिस तरह से उन्होंने विवादित बयान दिया है ऐसे  में उन्हें नारी शक्ति से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई ऐतिहासिक  कदम उठाया है नारी वंदन उनमें से एक है। महिलाओं के आर्थिक सामाजिक और बौद्धिक विकास के लिए केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है। मगर कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  महिला विरोधी मानसिकता दिखाई है यह नारी समाज के विरुद्ध है। उनका कहना है कि विधानसभा किसी भी प्रदेश का सर्वोच्च लोकतांत्रिक सदन होता है।  ऐसे में उन्हें अपने पद और अपनी गरिमा का भी ख्याल  नहीं रखा। जिस तरह से उन्होंने अपने पद और गरिमा के खिलाफ जाकर विवादित बयान दिया है यह निंदनीय है नारी शक्ति का अपमान करने वाला बयान है। इससे स्पष्ट होता है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस दूषित मानसिकता का शिकार हैं।  महिलाओं के प्रति उनकी क्या सोच है ?
उनका कहना है कि सदन में दिया गया बयान न सिर्फ सदन की गरिमा के खिलाफ है। बल्कि नारी शक्ति को अपमानित करने वाला बयान है उनका कहना है कि आज के आधुनिक युग में जहां महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है वहीं खेल, राजनीति, विज्ञान , रक्षा जैसे संस्थानों के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी  प्रतिभा का परिचय दे रही है। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री का  विवादित बयान नारी शक्ति को आहत करता है उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री से पूरे मामले में इस्तीफा की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments