Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने किया अल्प, मध्य व दीर्घकालिक विभागीय कार्ययोजना व सशक्त उत्तराखण्ड...

मुख्यमंत्री ने किया अल्प, मध्य व दीर्घकालिक विभागीय कार्ययोजना व सशक्त उत्तराखण्ड पुस्तिकाओं का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय सभागार में सशक्त उत्तराखंड रोड मैप तैयार किये जाने के सम्बन्ध में तैयार की गयी कार्ययोजना से सम्बंधित पुस्तिकाओं-अल्प, मध्य तथा दीर्घकालिक विभागीय कार्ययोजनायें व सशक्त उत्तराखण्ड का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने पुस्तिकाओं के विमोचन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकाक्षी विजन तथा प्रखर मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड सरकार राज्य के समावेशी विकास हेतु पूर्ण समर्पण भाव से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि विगत नवम्बर में मसूरी में चिन्तन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसके आउटकम के रूप में आज हमारे सामने राज्य के अल्पकालिक, मध्यकालिक तथा दीर्घकालिक विकास हेतु सभी विभागों के रोडमैप तैयार हैं, जिसके लिये अधिकारी सराहना के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इन रोड मैपों के माध्यम से अधिकारी लगातार समवर्ती अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें तथा इन पुस्तिकाओं में जो शार्ट टर्म व लॉन्ग टर्म योजनाओं का उल्लेख किया गया है, उन्हें धरातल पर उतारने के लिये अभी से कार्य करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव एल.एल. फैनई, सचिव शैलेश बगौली, सचिव दीपक गैरोला, अपर सचिव सविन बंसल सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments