Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने किया ‘उत्तराखण्ड स्वागत गीत’ का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया ‘उत्तराखण्ड स्वागत गीत’ का विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में लेखक एवं गायक मधुसूदन जोशी के उत्तराखण्ड की परम्पराओं एवं विशेषताओं को बढ़ावा देने वाले लोक भाषा पर अधारित गीत “उत्तराखण्ड स्वागत गीत“ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विशेषताओं पर आधारित यह गीत उत्तराखंड की संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होगा। “उत्तराखण्ड स्वागत गीत “ में उत्तराखण्ड के चार धामों के साथ राज्य पक्षी मोनाल, पुष्प ब्रह्मकमल, पशु कस्तूरी मृग, बुराँश, धार्मिक महत्व के स्थलों, त्यौहारों के साथ विभिन्न मन्दिरों एवं प्राकृतिक सौन्दर्य का चित्रण किया गया है।

इस अवसर पर गीत के लेखक एवं गायक मधुसूदन जोशी, म्यूजिक एरेंजर स्टूडियो ऑन रिकॉर्ड म्यूजिक प्रड्यूसर एण्ड कम्पोजर अमित वी कपूर, गिरजा शंकर जोशी, किशोर भट्ट, हरीश कोठारी, इन्द्र सिंह कड़ाकोटी एवं भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा आदि उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments