Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedमुख्य सचिव ने पशुपालन विभाग के साथ की बैठक, नगर पालिकाओं के...

मुख्य सचिव ने पशुपालन विभाग के साथ की बैठक, नगर पालिकाओं के आसपास कांजी हाउस बनाए जाने के दिए निर्देश

देहरादून: सचिवालय में मंगलवार को मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने पशुपालन विभाग के साथ गोवंश और कांजी हाउस के सम्बन्ध में बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी स्थानीय निकायों विशेषकर नगर निगम और नगर पालिकाओं के आसपास कांजी हाउस बनाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि गोवंश की देखभाल व कांजी हाउस के लिए नीति तैयार की जाए। साथ ही, त्यागे गए गोवंशों को इसमें शामिल करते हुए कांजी हाउस तैयार किए जाएं।

उन्होंने कहा कि पूर्व से संचालित हो रहे कांजी हाउसों के विस्तारीकरण की संभावनाओं को तलाशा जाए। इसके साथ ही स्वयं सेवकों, एनजीओ एवं व्यक्तिगत रूप से संचालित किए जा रहे कांजी हाउसों को भी विस्तारित किया जा सकता है, जिसके लिए सरकार द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि शहरी विकास विभाग को शामिल कर इसके लिए प्लान तैयार किया जाए। इस प्रकार के कांजी हाउस संचालित करने वालों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने व निराकरण करने का प्रयास किया जाए, साथ ही उनसे सुझाव भी लिए जाएं। मुख्य सचिव ने इस दिशा में कम्युनिटी पार्टिसिपेशन पर फोकस किए जाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्धन, सचिव वी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments