Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डरोड सुधारीकरण कार्य में हो रही देरी पर मुख्य सचिव ने की...

रोड सुधारीकरण कार्य में हो रही देरी पर मुख्य सचिव ने की नाराजगी व्यक्त

-नाईट शिफ्ट में भी कार्य किए जाने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मसूरी मॉल रोड पुनर्निर्माण कार्य एवं स्मार्ट सिटी देहरादून के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने मसूरी मॉल रोड सुधारीकरण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को नाईट शिफ्ट में कार्य किए जाने के निर्देश दिए।

बुधवार को सचिवालय में समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटकों को हो रही परेशानी के देखते हुए लगातार कार्य करते हुए मॉल रोड सुधारीकरण कार्य किया जाए। उन्होंने मसूरी मॉल रोड के सभी कार्यां को शीघ्र पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को मौके पर ही बने रहने के निर्देश दिए। ढिलाई करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने मसूरी पेयजल पम्पिंग योजना को सुचारू कार्य करने में आ रही समस्याओं को दूर करने हेतु महाप्रबन्धक यूपीसीएल और महाप्रबन्धक पेयजल को निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्मार्ट सिटी सहित राजधानी की सड़कों की बरसात से पहले दुरूस्त किए जाने के के साथ ड्रेनेज सिस्टम और सड़कों की राईडिंग क्वालिटी पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र दुरूस्त किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments