Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने की राज्य स्थापना दिवस के संबंध में समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव ने की राज्य स्थापना दिवस के संबंध में समीक्षा बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.सन्धु की अध्यक्षता में उनके सचिवालय सभागार में 21वें राज्य स्थापना दिवस के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यक्रम स्थल तथा प्रत्येक जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में चर्चा हुई।

इस दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों को उनसे संबंधित आयोजन की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होंने विभिन्न जनपदों में स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारियों को स्थानीय प्रभारी मंत्री अथवा जनप्रतिनिधि के समन्वय से कार्यक्रम की निर्धारित रूपरेखा के अनुरूप आयोजन करवाने को कहा।

मुख्य सचिव ने संपूर्ण कार्यक्रम को कोविड.19 की गाइडलाइन के पालन करते हुए संपादित करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी कार्मिक, गैर सरकारी संगठन अथवा किसी भी नागरिक द्वारा की गयी उत्कृष्ट कोविड.19 सेवा, आपदा प्रबन्धन में निभाये गये अनुकरणीय दायित्व तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रयासों के लिये इस अवसर पर पुरस्कृत करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय से कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा और आयोजन को पूर्ण करवाने को कहा।

इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, एल.फैनई, सचिव रंजीत सिन्हा, पंकज पाण्डेय, वी.आर.पुरूषोतम, हरवंश सिंह चुघ, पुलिस महानिरीक्षक ए.पी.अंशुमन, प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments