Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने स्कूलों में प्रयोगशालाओं एवं छात्रावासों के निर्माण की प्रगति...

मुख्य सचिव ने स्कूलों में प्रयोगशालाओं एवं छात्रावासों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में प्रदेश के स्कूलों में प्रयोगशालाओं एवं छात्रावासों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश में सभी छात्र-छात्राओं को प्रयोगशालाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसिलिंग की सुविधा भी मिल सके इसके लिए बेस्ट काउंसलर एजेंसियों का सहयोग लिया जाए।
  मुख्य सचिव ने कहा कि शुरूआत में आदर्श विद्यालयों में तेजी से योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है, प्रयोगशालाएं और कैरियर काउंसिलिंग प्रदेश के युवाओं में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छात्र-छात्राओं को और क्या अच्छा दिया जा सकता है, इसके लिए देश की बेस्ट कैरियर काउंसिलिंग एजेंसियों के साथ सेमिनार आयोजित कर उनके सुझाव लिए जाएं। और प्राप्त सुझावों को शीघ्र से शीघ्र लागू कर प्रदेश के युवाओं को एक अच्छे करियर की दिशा प्रदान की जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में सभी प्रकार की शैक्षिक सुविधाएं तुरन्त उपलब्ध नहीं कराई जा सकती, ऐसे विद्यालयों के आसपास के आदर्श विद्यालयों में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। इससे प्रदेश के भावी युवाओं को अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायी जा सकती है। इस अवसर पर सचिव रविनाथ रमन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments