Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने की विशेष सहायता योजना के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा

मुख्य सचिव ने की विशेष सहायता योजना के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में विशेष सहायता योजना के तहत् योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 के उपयोग प्रमाण पत्र (यूसी) शीघ्र भेजे जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फेस 2 के प्रस्तावों को भेजे जाने की अंतिम तिथि 5 मई है। उन्होंने सभी विभागों से शीघ्र प्रस्ताव भेजे जाने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए साप्ताहिक समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए।

परिवहन विभाग द्वारा एएनपीआर कैमरा लगाए जाने के प्रस्ताव के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आईटीडीए और परिवहन विभाग एएनपीआर के लिए एक एकीकृत प्रणाली और कंट्रोल रूम तैयार करे।

इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर एवं डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments