Latest news
भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान पुलिस पर किया हमला, अब घर पर चलेगा बुलडोजर, नगरनिगम ने थमाया नोटिस वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव में प्रेम सिंह चौहान प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित झण्डे जी के आरोहण के साथ देहरादून का प्रसिद्ध झंडा मेला शुरु देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

[t4b-ticker]

Monday, March 9, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव संधू ने किया जोशीमठ का स्थलीय निरीक्षण

मुख्य सचिव संधू ने किया जोशीमठ का स्थलीय निरीक्षण

स्थानीय नागरिकों से की जोखिम न लेने की अपील

देहरादून: प्रदेश के मुख्य सचिव डा.सुखवीर सिंह संधू ने रविवार को जोशीमठ पहुंच भूधंसाव क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य सचिव के साथ सूबे के डीजीपी अशोक कुमार एवं सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम भी मौजूद रहे।

रविवार को जोशीमठ के स्थलीय निरीक्षण करने के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि देश के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम द्वारा भूधंसाव कारणों का पता लगाया जा रहा है, और इसके कारणों का पता लगने पर जो भी ट्रीटमेंट्स आवश्यक होगा वो यहां पर किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि तत्कालिक रूप से नागरिकों की सुरक्षा बेहद अहम है और स्थानीय प्रशासन इसके लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी दशा में रिस्क ना ले। ऐसी स्थिति में कभी भी नुकसान ज्यादा हो सकता है। जिला प्रशासन द्वारा जहां पर व्यवस्था की गई है, वहां पर जल्द से जल्द शिफ्ट करें।

इस दौरान मुख्य सचिव ने मनोहर बाग, सिंग्धार, मारवाडी स्थित जेपी कंपनी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को आपदा की स्थिति के बारे में अवगत कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments