Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने मांगी हेमकुंड यात्रा की तैयारियों की रिपोर्ट

मुख्य सचिव ने मांगी हेमकुंड यात्रा की तैयारियों की रिपोर्ट

देहरादून:  हेमकुंड साहिब में बर्फ की मोटी चादर परेशानी का सबब बन सकती है। राज्य के मुख्य सचिव ने प्रशासन से हेमकुंड यात्रा तैयारियों की रिपोर्ट मांगी है।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हेमकुंड साहिब की यात्रा तैयारियों को लेकर हेमकुंड गए हैं। मुख्य सचिव ने हेमकुंड में अत्यधिक बर्फ होने के कारण प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी।

हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन से यात्रा की तैयारियों को लेकर फीड बैक मांग है। यात्रा का संचालन करने वाली गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रशासन को अवगत कराया है कि यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएगी। लेकिन अगर मौसम खराब हुआ तो हेमकुंड यात्रा पर दुश्वारियां बढ़ सकती है।

इस संबंध में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल सहित विभागीय अधिकारी हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत देखने के लिए हेमकुंड गए हैं। उनके साथ गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह भी साथ हैं। अधिकारियों के शाम तक लौटने की उम्मीद है। हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के यात्रा को लेकर सात दिन बचे हैं। लेकिन हेमकुंड में अभी भी आठ फीट से अधिक बर्फ जमी है।

हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आगामी 20 मई को खुलने हैं। लेकिन अभी हेमकुंड साहिब तक रास्ते की बर्फ पूरी तरह से नहीं हटाई गई है। हालांकि सेना हेमकुंड तक रास्ता काटकर पहले ही पहुंच चुकी थी। सेना के जवान अब रास्ते को सुरक्षित काटकर पगडंडी बनाने के कार्य में जुटी है।

बताया गया कि अटलकोटी से हेमकुंड तक पैदल मार्ग पर बर्फ है। अटलाकोटी में आठ फीट ऊंचा हिमखंड है। वहीं हेमकुंड साहिब में भी आठ फीट से अधिक बर्फ जमी है। सेना अटलाकोटी हिमखंड को काटकर रास्ता बनाने में जुटी है। जिसका कार्य दो दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अटलाकोटी से हेमकुंड तक तीन किमी क्षेत्र में सीढियों से बर्फ हटाकर पैदल मार्ग सुचारु कर दिया गया है।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत बिंद्री ने बताया कि हेमकुंड साहिब यात्रा तैयारियां अंतिम चरण में है। यात्रा से पूर्व बर्फ हटाकर रास्ता सुचारु कर लिया जाएगा। सेना के जवान व सेवादार हेमकुंड में रह कर रास्ता बनाने के कार्य में जुटे हैं। हेमकुंड में गुरुद्वारे के आस पास बर्फ हटा दी गई है। इसके अलावा यात्रा काल के लिए लंगर हेतु राशन भी पहुंचाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments