Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्य सचिव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून: मुख्य सचिव एसएस संधू ने एफआरआई में पहुंच ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।

शुक्रवार को मुख्य सचिव ने एफआरआई परिसर पंहुचकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, अतिथियोें के आवागमन हेतु रूट प्लान एंव कार्यक्रम परिसर में स्थापित हो रही सिटिंग व्यवस्था, जलपान, भोजन, पार्किंग स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य पूर्ण कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि आवागमन रूट सहित समस्त व्यवस्थाओं को सुगम बनाया जाए।

इस दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानको के दृष्टिगत तथा प्रोटोकॉल के अनुरूप इवेंट से संबंधित लेआउट प्लान, इंटरनल व एक्सटर्नल प्लान, मूवमेंट प्लान, फूड कोर्ट, इनॉग्रेशन हॉल आदि को सुव्यवस्थित रूप से स्थापित करें।

निरीक्षण के दौरान सचिव डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव पंकज पांडे, आईजी गढवाल के.एस नग्याल, जिलाधिकारी सोनिका, डीजी इंडस्ट्री रोहित मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments