Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डहेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए चिन्हित वन भूमि हस्तांतरण के कार्यों में...

हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए चिन्हित वन भूमि हस्तांतरण के कार्यों में तेजी लाने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में हैलीपोर्ट और हेलीपैड्स की संख्या को लगातार बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी में पर्यटन एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमें पूरे प्रदेश के विभिन्न स्थानों को सड़कों के साथ ही एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है। इससे पर्यटन क्षेत्रों में हाई एंड पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा जैसी परिस्थितियों में भी यह हेलीपैड अत्यधिक सहायक सिद्ध होंगे।
मुख्य सचिव ने जौलीग्रांट के पास हेलीपोर्ट एवं नैनीताल-मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों के लिए आसपास के क्षेत्र में हेलीपैड शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए चिन्हित किए गए मामलों में वन भूमि हस्तांतरण आदि के कार्यों में तेजी लाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने तैयार किए जा रहे हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स की प्रगति की भी जानकारी ली। इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे एवं अपर सचिव एवं सीईओ यूसीएडीए सी. रविशंकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments