Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डटीएचडीसी की मुख्य सतर्कता अधिकारी ने किया सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

टीएचडीसी की मुख्य सतर्कता अधिकारी ने किया सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की मुख्य सतर्कता अधिकारी रश्मिता झा द्वारा टीएचडीसी के कॉर्पोरेट कार्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के विभिन्न परियोजनाओं एवं कॉर्पोरेट कार्यालय में कार्यरत सतर्कता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के अधिदेश के अनुरूप सभी फोकस क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए एवं साथ ही निवारक सतर्कता के साधन के रूप में स्कूलों, कॉलेजों, निकटवर्ती ग्राम सभाओं, नगरीय-कस्बों और टीएचडीसी के विभिन्न परियोजना कार्यालयों स्थलों तथा सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टेशन ध्गंगा घाटों, मुख्य बाजारों आदि पर सतर्कता जागरूकता संबंधी गतिविधियों के व्यापक प्रचार एवं प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाए। इसके अतिरिक्त “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” की थीम पर समाज के प्रख्यात वक्ता एवं आध्यत्मिक संस्थाओं के प्रमुख वक्ताओं की सभाओं में उद्घोष करवाने तथा साथ ही सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान, राष्ट्र निर्माण में सत्यनिष्ठा के महत्व के बारे में कर्मचारियों और आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित कराने हेतु निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments