Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डहवाला ऑपरेटर गुजरात से गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा

हवाला ऑपरेटर गुजरात से गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा

देहरादून। देश भर में लगभग 15 करोड़ 20 लाख रूपये की धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस द्वारा एक शातिर को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की तलाश 17 राज्यों की पुलिस को थी जिस पर देश भर में 102 साइबर शिकायतें दर्ज है। एसटीएफ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों देहरादून निवासी एक व्यक्ति द्वारा साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया गया था कि उसके साथ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्ह्टसएप के माध्यम से सम्पर्क कर स्वंय को 99 एकड एंड एल टी कंस्ट्रशन कंपनी के कर्मचारी, अधिकारी बताकर पार्ट टाईम जॉब के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप में जोडकर आगे के कार्य का टास्क देकर सभी टेलीग्राम हैंडल पर निवेश पर 30ध्40 प्रतिशत के लाभ का आश्वासन देकर भिन्न-भिन्न तिथियों में भिन्न-भिन्न लेन देन के माध्यम कुल 34,08,575.62 (चैतीस लाख आठ हजार पाँच सौ पिचहत्तर रुपये बासठ) रुपये की धोखाधड़ी की गयी है। मामले में साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान घटना में तकनीकी विश्लेषण से प्रकाश में आये आरोपी हण्टर इरीच पुत्र पूजवेल्ट निवासी 9बी राजीवनगर, नारोल कोर्ट की पिछे, नारोल अहमदाबाद गुजरात को गुजरात से गिरफ्तार किया गया। साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार हण्टर इरीच के खिलाफ देश भर में 102 शिकायतें दर्ज है तथा आरोपी के खाते से विगत तीन माह में लगभग 15 करोड़ 20 लाख से ज्यादा का ट्रांजैक्शन किया गया है।
साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये इस हवाला ऑपरेटर द्वारा अपराध को अंजाम देने के लिए एक फर्जी शैल कंपनी शाह इंटरप्राइज के नाम से खोली गई जिसको इसने मोहाली पंजाब में खोला। इसी शैल कंपनी के नाम पर इसके द्वारा विभिन्न बैंकों खाते खुलवाए गए जिससे यह और इसके साथियों द्वारा ही अपराध में ठगी के करोड़ों रुपए की ट्रांजैक्शन (लेनदेन) को अलगकृअलग कंपनियों के विभिन्न करंट अकाउंट में भेज सके। गिरफ्तार आरोपी से लगभग 14 विभिन्न बैंक खातों की के दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं। आरोपी एवं उसके साथियों द्वारा देश भर के लगभग 17 राज्यों में साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments