Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ व केदारनाथ में पर्यावरण दिवस पर सफाई अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान...

बदरीनाथ व केदारनाथ में पर्यावरण दिवस पर सफाई अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

बदरीनाथ/केदारनाथ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सहित, नगरपंचायत, सेना, आईटीबीपी, पुलिस- होमगार्ड- पीआरडी के जवानों, जिला प्रशासन सहित तीर्थयात्रियों तीर्थ पुरोहितों ने संयुक्त रूप से पर्यावरण बचाने, वृक्ष लगाने तथा पालीथीन का प्रयोग न करने का भी संकल्प लिया।
केदारनाथ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में  मंदिर समिति, सेना, आईटीबीपी, पुलिस तथा जिला प्रशासन, तीर्थयात्रियों  ने पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया तथा हिमालय को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया इस अवसर पर  केदारनाथ मंदिर परिसर के बाहर पर्यावरण बचाने हेतु साइनबोर्ड लगाकर  हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें देश- विदेश के श्रद्धालुओं ने अपने हस्तक्षर किये।
केदारनाथ में इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावण के संरक्षण से ही हिमालय की। रक्षा संभव है हमें इसके लिए कृत संकल्प होना पड़ेगा।  इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, चैकी प्रभारी मंजुल रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण एवं यदुवीर पुष्पवान, लोकेंद्र रिवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला,पारेश्वर त्रिवेदी, ललित त्रिवेदी, संजय तिवारी, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे। बदरीनाथ में मंदिर परिसर, सिंह द्वार, नारद कुंड, ब्रह्म कपाल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बदरीनाथ में इस अवसर पर ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, स्वच्छता नोडल अधिकारी अजय सती,की देखरेख में स्वच्छता अभियान चला। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अनसुइया नौटियाल, विकास सनवाल मनमोहन नेगी, रत्नेश पंवार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments