Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वच्छता अभियान नहीं जीवन का अनिवार्य हिस्सा हैः ऋतु खण्डूडी भूषण

स्वच्छता अभियान नहीं जीवन का अनिवार्य हिस्सा हैः ऋतु खण्डूडी भूषण

देहरादून। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने देहरादून स्थित विधानसभा परिसर में नगर निगम देहरादून व विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा में श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई, जिसमें सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में स्वच्छता को प्राथमिकता देंगे।
श्रीमती खण्डूडी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा, स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। यह न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह एक सभ्य समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे विधानसभा के प्रत्येक हिस्से को स्वच्छ रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें और इस दिशा में एक मिसाल पेश करें। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के माध्यम से माननीय अध्यक्ष ने यह स्पष्ट किया कि स्वच्छता का संदेश केवल एक दिन का नहीं, बल्कि इसे निरंतर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को मिलकर एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण के निर्माण की दिशा में काम करना चाहिए। कार्यक्रम में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त शांति प्रसाद जोशी, हेम पंत सचिव विधानसभा, निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक पुष्पा राठौड़, महिपाल, रमेश काला, शांतनु जोशी, मुकेश रावत, सुमित रावत, लक्ष्मी काला, प्रभारी सचिव हेम पंत, हरीश चौहान, अजय अग्रवाल, दीपचंद, लक्ष्मीकांत उनियाल, मनोज जसपुरिया, मनोज राजेश थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments