Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया सचिवालय कूच, गिरफ्तारियां दी

सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया सचिवालय कूच, गिरफ्तारियां दी

देहरादून। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनरतले नगरनिगम देहरादून से मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय देहरादून तक प्रभारी उत्तराखंड विशाल बिरला व प्रदेश अध्यक्ष चैधरी सुनील राजौर के नेतृत्व में उत्तराखंड के सफाई कर्मियों ने कूच किया। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के संघठन मंत्री, अमित वाल्मीकि, भवादस् के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पँवार, भीम आर्मी से गौरव राजोरिया, उत्तराखंड इंप्लाईज फेड्रेसन के प्रदेश अध्यक्ष करम राम व महामन्त्री सीएल भारती, वाल्मीकि संघर्ष समिति के नेतृत्वकर्ता रविंद्र तलवार के साथ सफाई कर्मियों ने बड़ी संख्या में सरकार की चुप्पी पर अपना विरोध दर्ज कराया।
उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि के रूप मे चीफ कॉर्डिनेटर मुख्यमन्त्री इन्द्र सिंह कुड़ियाल द्वारा 21 जनवरी से पूर्व मुख्यमन्त्री की अध्यक्षता में बैठक का भरोसा दिलाया। परंतु लिखित आश्वासन न दिये जाने के कारण समस्त सफाई कर्मियों ने सामूहिक गिरफ्तारी दी। साथ ही यह घोषणा भी की यदि 21 जनवरी से पूर्व आयोजित बैठक में सफाई कर्मियों के हित में निर्णय नहीं लिया गया तो 21 जनवरी से पूरे राज्य में सफाई व्यवस्था ठप्प करके प्रत्येक तहसील मुख्यालय में सपरिवार पुनः गिरफ्तारी दी जायेगी। यह भी निर्णय लिया गया की 22 जनवरी को अयोध्या में तो भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापना का जश्न मनेगा और उत्तराखंड की बाल्मीकि बस्तियों में पुतले दहन करते हुए मातम मनाया जायेगा। आंदोलन में जिला अध्यक्ष देहरादून अरविंद घांवरी, महामन्त्री पंकज चैटाला, श्याम, राजेश पार्चा, मनोज सिरस्वाल, सुधीर टाँक, किरनपाल बिरला, गुलशन प्रधान, विनेश, रवि चैटाला, संजय आदि अनेकों पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments