Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम ने अखिल भारतीय बास्केटबॉल इनविटेशन टूर्नामेंट के विजेताओं को दिया पुरुस्कार

सीएम ने अखिल भारतीय बास्केटबॉल इनविटेशन टूर्नामेंट के विजेताओं को दिया पुरुस्कार

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय बास्केटबॉल इन्विटेशन टूर्नामेंट के समापन अवसर पर प्रतिभाग कर पुरस्कार वितरित किये। उन्होंने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के अनुरोध पर हरिद्वार में जगह चिह्नित कर एक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल कोर्ट बनाने की घोषणा की।

प्रेमनगर आश्रम में डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने देश के विभिन्न राज्यों से आये बास्केट बाल खिलाड़ियों का स्वागत करते हुये कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित होना अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इससे भी बड़ी प्रतियोगिता यहां आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल हमारे चहुंमुखी विकास के लिये बहुत जरूरी हैं| समूह में टीम भावना से कैसे काम करना है, इसकी प्रेरणा हमें खेलों से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से खेलों में योग्यता, प्रतिभा, क्षमता तथा पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखते हुये खिलाड़ियों का चयन किया जाता है, जिससे भारत का झण्डा विश्व में बुलन्द हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने खेल कोटा पुनः लागू करने का निर्णय लिया है| हमारे खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं| भारत हर क्षेत्र में विश्व गुरू बनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पहले कहावत थी कि खेलोगे, कूदोगे होगे खराब, लेकिन अब हजारों बच्चे खेल के क्षेत्र में भी अपना कैरियर बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, खिलाड़ियों के साथ बास्केटबॉल भी खेला| अखिल भारतीय बास्केट बाल इन्वीटेशन टूर्नामेंट में जिन आठ टीमों ने भाग लिया था, उनमें से रेड आर्मी तथा इण्डियन एयर फोर्स, जिनका मुकाबल फाइनल में हुआ था, उनका रोमांचक मैच भी देखा| जिसके बाद सीएम ने विजयता टीम को 51 हजार का प्रतीकात्मक चेक तथा ट्राफी को पुरस्कार के रूप में प्रदान की।

कार्यक्रम को हरिद्वार विधायक मदन कौशिक तथा रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भी सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments