Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने थत्यूड़ में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसभा...

सीएम धामी ने थत्यूड़ में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसभा को संबोधित

टिहरी। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तराखंड में चुनाव प्रचार जोरों पर है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी लोकसभा क्षेत्र के थत्यूड़ में पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान सीएम धामी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर भी जमकर हमला किया। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस चुनाव में एक तरफ भ्रष्ट लोग हैं। वे भ्रष्टाचारा के खिलाफ उठाए गए कदमों का विरोध करने के लिए एकजुट हो रहे हैं, जो भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ पीएम मोदी कह रहे हैं कि वह भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पीएम मोदी ने भारत को सशक्त, समृद्ध और मजबूत बनाने के लिए कदम उठाए हैं।
सीएम धामी ने आगे कहा कि यह विकसित भारत बनाने का चुनाव है। यह नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। उन्होंने काम किया है. प्रधानमंत्री देश के अपना परिवार मानते है। पीएम मोदी ने पिछले दस सालों से कोई छुट्टी नहीं ली है। उन्होंने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की, लोगों को मुफ्त भोजन और कोविड के टीके उपलब्ध कराया।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में न सिर्फ इतिहास रचा था, बल्कि एक मिथक भी तोड़ने का काम किया था। पहले उत्तराखंड एक परिपाटी थी. यहां हर चुनाव के बाद सरकार बदल जाता थी। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कुछ रानजीतिक विशेषज्ञों ने दावा किया था कि इस बार भी सरकार बदल जाएगी, लेकिन प्रदेश की जनता के इतिहास रचकर उन्हें गलत साबित किया। वहीं, बीजेपी सरकार ने साल 2022 में लिए सभी संकल्प पूरे किए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments