Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने विकास योजनाओं को लेकर दी 3 करोड़ 25 लाख...

सीएम धामी ने विकास योजनाओं को लेकर दी 3 करोड़ 25 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में की गई घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 3 करोड़ 25 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृति में प्रदेश के अंतर्गत मंदिरों के सौन्दर्यीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में मार्ग निर्माण जैसी योजनाओं को शामिल किया गया हैI

मुख्यमंत्री ने संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के ग्राम पंचायत कालसा में सोमेश्वर महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 59.57 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान दी है। शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तरकाशी जनपद के नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 01,02 व 03 के आन्तिरिक मार्गों के निर्माण कार्य के लिए 58.78 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

सीएम ने समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के लिंगूरानी से रालम ट्रैक रूट एवं रालम से रालम ग्लेशियर ट्रैक रूट के निर्माण के लिए 40.01 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान दी है। समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र धारचूला के ग्राम वैगा में निकास नाली निर्माण के लिए 34.73 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

वहीं संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत गुजरूकोट हरूहीत मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 36.02 लाख रूपये एवं देवी मन्दिर देघाट के लिए 34.40लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सिंचाई विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के अन्तर्गत सालावाला (हाथी बड़कला) के खाले में सर्वे झील से सालावाला पुल तक बैंड के निर्माण कार्य हेतु 31.71 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई। संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद चमोली के बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलारी स्थित मॉ हीरामणि के मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 30 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments