Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डइन्वेस्टर्स समिट का पीएम को न्यौता देने दिल्ली पहुंचे सीएम धामी

इन्वेस्टर्स समिट का पीएम को न्यौता देने दिल्ली पहुंचे सीएम धामी

देहरादून: उत्तराखण्ड का शासन-प्रशासन 8-9 दिसंबर को राजधानी दून में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दिल्ली दौरे पर है जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें समिट में शामिल होने का निमंत्रण पत्र देंगे। मुख्यमंत्री धामी चाहते हैं कि इस अवसर पर अगर पीएम मोदी मौजूद होंगे तो इससे निवेशकों का मनोबल बढ़ेगा।

राज्य में होने वाले इस इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री धामी ने महीनो पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। लंदन से लेकर दुबई तक उन्होंने रोड शो किए वहीं देश के तमाम बड़े शहरों में रोड शो और उघमियों के साथ बैठक कर उन्हें यह समझाने का प्रयास किया कि उन्हें उत्तराखंड में निवेश करने के क्याकृक्या फायदे हो सकते हैं।

अपने प्रयासों में मुख्यमंत्री धामी काफी हद तक सफल भी रहे हैं। उन्होंने इस समिट के जरिए 2.5 लाख करोड़ का निवेश आने का लक्ष्य रखा था जिसमें से वह 2 लाख निवेश के एमओयू पर अब तक साइन कर चुके हैं। तथा समिट से पहले ही कुछ उघोगों को धरातल पर उतरने की तैयारी कर चुके हैं। इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश से बड़ी संख्या में उघमियों के जुटने की उम्मीद है। समिट का आयोजन 8-9 दिसंबर को एफआरआई में किया जाना है। जिसके लिए राजधानी दून की 15 प्रमुख सड़कों को विशेष रूप से तैयार किया गया है। जिससे आने वाले मेहमानों को प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति की झलक देखने को मिल सके। इसके लिए रंगाई पुताई का काम जोर शोर से चल रहा है।

मुख्यमंत्री धामी इस समिट में प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय नेताओं की उपस्थिति सुनिश्चित कर लेना चाहते हैं जिनके प्रयास में वह शनिवार को दिल्ली गए हैं।  इस समिट से धामी को उम्मीद है कि प्रदेश में विकास व रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments