Latest news
पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमिः राज्यपाल मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनेंः डाॅ. धन सिंह रावत साल में दो बार लिया जाएगा फिजिकल स्टैंडर्ड एप्टीट्यूड टेस्ट

[t4b-ticker]

Sunday, June 21, 2026
Homeउत्तराखण्डधूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व, सीएम धामी ने अपनी बहनों से बंधवाई...

धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व, सीएम धामी ने अपनी बहनों से बंधवाई राखी

देहरादून। भाई बहन के असीम स्नेह और प्रेम के अटूट बंधन का पर्व रक्षाबंधन उत्तराखंड में भी धूमधाम से मनाया गया। बहनांे ने अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधी तो पंडितों ने भी अपने यजमानों की रक्षा के लिए उन्हें रक्षा सूत्र बांधे। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी बहनों से राखी बंधवाई।
बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाई-बहन के असीम स्नेह और प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मनाने अपने घर खटीमा पहुंचे। खटीमा स्थित आवास पर उनकी बहनों ने सीएम धामी के हाथों पर राखी बांधी। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि आज बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर अपना आशीष दिया है। इस रिश्ते की गहराई और मिठास को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को भाई-बहन के स्नेह को समर्पित रक्षाबंधन के पर्व की बधाई दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन का यह पर्व महिलाओं के प्रति आदर और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि राखी का पवित्र पर्व सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments