Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर जताया...

सीएम धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर जताया शोक

पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि,भाजपा ने किए अपने कार्यक्रम स्थगित


देहरादून : उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रीमती सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।
राज्य निर्माण आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर भाजपा महानगर ने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर महिला मोर्चा के द्वारा महानगर की कार्यसमिति बुधवार को ली-अमृतम होटल सहारनपुर रोड़ में होनी थी।
जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, महापौर सुनील उनियाल गामा एवं महानगर के समस्त विधायकगण, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी आदि ने शामिल होना था। मंगलवार देर शाम सुशीला बलूनी के निधन पर भाजपा महानगर ने बुधवार सुबह सभी कार्यक्रम स्थगित कर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। अब महिला मोर्चा की कार्यसमिति गुरुवार को करने पर विचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments