Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने युवाओं को दी बड़ी राहत, भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर...

सीएम धामी ने युवाओं को दी बड़ी राहत, भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार कर प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

देहरादून: यूकेएसएससी भर्ती घोटाले के चलते प्रदेश में युवा बड़ी परेशानी में है I जहां एक ओर पहले हुई भर्तियां सवाल के घेरे में है, वहीं परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे विद्यार्थी भी असमंजस की स्थिति में है I ऐसे में मुख्यमंत्री ने बड़ी राहत देते हुए एक बयान जारी किया है I

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 23 भर्तियां लोक सेवा आयोग करेगा। उन्होंने परीक्षाओं का जल्द कैलेंडर तैयार कर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। 

खाली पदों पर नियुक्ति के भी दिए निर्देश

सीएम धामी ने सभी सरकारी विभागों को निर्देशित किया कि वे खाली पदों का ब्योरा तैयार करें, ताकि उनकी भर्ती के लिए भी एडवांस कैलेंडर जारी हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं की गरिमा बनाए रखने के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। प्रदेश मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार करीब 7000 पदों की भर्ती परीक्षाएं लोकसेवा आयोग को सौंपी गई हैं। 

जिनमें अलग-अलग चरणों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, लेकिन चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। सभी परीक्षाएं जिनमें अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आवेदन लिए हैं, उनमें लोक सेवा आयोग की परिधि में जाने के बाद पुन: विज्ञप्ति प्रकाशित करने की दशा में अभ्यथियों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा जाएगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments