Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकेंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मिले सीएम धामी, नेशनल गेम्स के लिए...

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मिले सीएम धामी, नेशनल गेम्स के लिए सीएसआर स्पॉन्सरशिप का किया अनुरोध

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। मंगलवानर को दिल्ली मुख्यमंत्री धामी ने दूसरे दिन केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। सीएम धामी ने उन्हें उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में आने का न्योता दिया है। साथ ही स्पॉन्सरशिप पर भी चर्चा की है। सीएम धामी ने प्रदेश वासियों से ये जानकारी शेयर की है। सीएम धामी ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। साथ ही उनसे राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी स्पॉन्सरशिप पर चर्चा हुई।
गौर है कि उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल होने जा रहे हैं। 26 जनवरी से शुरू होने जा रहे नेशनल गेम्स के लिए 6 दिसंबर को जीअीसीसी (गेम टेक्निकल कंडक्ट कमेटी) ने गेम कैलेंडर जारी कर दिया है। गेम्स का औपचारिक उद्घाटन 28 जनवरी से किया जाएगा। इस बाबत सीएम धामी दिल्ली दौरे पर पीएम मोदी और उनकी कैबिनट को नेशनल गेम्स के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। 6 दिसंबर को उन्होंने पीएम मोदी से मिलकर उत्तराखंड आने का न्योता दिया। जबकि आज केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मिलकर भी नेशनल गेम्स को लेकर चर्चा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments