Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने जनसभा में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

सीएम धामी ने जनसभा में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पछवादून के कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। भाजपा ने नारी वंदन विधेयक पारित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना पहले से अधिक आत्मनिर्भर हुई हैं। मोदी सरकार सैनिकों के उत्थान और कल्याण के लिए काम कर रही है। कहा कि मैं भी एक सैन्य परिवार से आता हूं। आज कोई देश भारत को आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर सकता है। भाजपा सरकार ने सैन्य धाम के माध्यम से सैनिकों को सम्मान देने का भी काम किया है। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला प्रदेश बन गया है। हमने नकल विरोधी कानून बनाया। पिछले 22 साल के मुकाबले भाजपा सरकार में दोगुनी नौकरियां दी गई। जी 20 समेत विश्व में भारत का डंका बज रहा है।। लंबे समय से राम मंदिर नहीं बन रहा था। भाजपा सरकार ने राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments