Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का उद्घाटन

सीएम धामी ने किया पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का उद्घाटन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस विभाग के नए सरदार पटेल भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने पुलिस का ईबीट एप भी लांच करने के साथ पुलिस ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी सीएम ने विमोचन किया।

इसके बाद बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस के आवास और कार्यालय बढ़ाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस का आवास प्रतिशत 18 फीसदी है जो कि बहुत कम है। इसे जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा है प्रदेश में जमीनों की कमी है। ऐसे में नए भवन का डिजाइन ऐसा हो कि कम से कम जमीन में काम चल जाए।

सीएम ने कहा कि भारत सरकार की फ्लैगशिप स्कीम में उत्तराखंड अब सबसे आगे निकल रहा है। हमें आने वाले 25 सालों को लेकर योजना बनानी होगी। पुलिस को भी इसी हिसाब से तैयार रहना होगा। गृह विभाग के कामों की भी जल्द समीक्षा की जाएगी। बजट की कमी किसी काम में नहीं आने दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments