Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने नए थाने और चौकियों का किया शुभारंभ

सीएम धामी ने नए थाने और चौकियों का किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में 06 नए थाने और 20 चौकियों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया| जिनमें जनपद टिहरी के 01 थाना और 03 पुलिस चौकियां भी शामिल हैं।

बता दें, जनपद से जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य संबंधित अधिकारी नए पुलिस थाना छाम कंडीसौड से इस कार्यक्रम में जुड़े रहे। जनपद टिहरी में 01 थाना और 03 पुलिस चौकियों का शुभारंभ किया गया, जिनमें पुलिस थाना छाम, पुलिस चौकी कांडीखाल, चमियाला तथा गजा शामिल है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के प्रति संकल्पबद्ध एवं वचनबद्ध है और चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। पुलिस विभाग राज्य का एक दर्पण होता है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की सरकार की मंशा के अनुरूप अपराध को खत्म कर जीरो टॉलरेन्स की नीति को सफल बनाना, सुशासन और सेवा के प्रति प्राथमिकता है।

सीएम ने कहा कि पुलिस के प्रति अपराधियों में डर और आम नागरिक का मित्र पुलिस जैसा विश्वास बना रहे। कई जगह पुलिस को स्वयं तुरंत निर्णय लेने पड़ते हैं, निर्णय न्यायपूर्ण और जनपक्ष के आधार पर हो तथा कानून व्यवस्था बनी रहे।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड पुलिस अच्छा काम कर रही है, विकास अनवरत प्रकिर्या है, अभी सुधार की भी आवश्कता है। पुलिस को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा। अपवाहों के मामलों में भी सख्त होना होगा।

सीएम ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोरोना काल में लोगों का पुलिस के प्रति नजरिया बदला है। महिलाएं निडर होकर आ-जा सके, जनता के बीच ऐसी छबि बनाएं। उत्तराखंड का 2025 तक का संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तराखंड को लेकर काम करें। नियमित कार्यों से हटकर विभागीय लीडर के रूप में कुछ अच्छा कार्य करें। जी-20 का प्रचार प्रसार करें।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धौलधार प्रभा बिष्ट, पुलिस अधिकारी एस.डी. डोभाल सहित अन्य एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments