Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को तीन दिनी दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। उन्‍होंंने सोमवार को केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की| इस दौरान उन्‍होंने केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों के साथ ही रोप वे व टनल के प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्होंने सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से समय लिया था। इस मुलाकात के दौरान वह पुराने कार्यों के साथ ही सेंट्रल रिजर्व रोड के कार्यों की स्वीकृति का अनुरोध किया। इसके अलावा नई योजनाओं के प्रस्ताव भी दिए। इस अवसर पर उत्तराखंड के लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज भी उपस्थित रहे।

सीएम धामी दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी की नियमित रूप से सांसदों व संगठन के साथ होने वाली बैठक में भी शामिल होंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार की बैठक केवल विकास के बिंदुओं पर केंद्रित रहेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments