Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने रोहित भट्ट से की मुलाकात

सीएम धामी ने रोहित भट्ट से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी निवासी पर्वतारोही रोहित भट्ट से मुलाकात की।

इस दौरान रोहित भट्ट ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनका चयन इस वर्ष मार्च/अप्रैल में विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह करने के लिये हुआ है। मुख्यमंत्री ने युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट को युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बताते हुए अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो की फतह करने के साथ 361 फिट का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भट्ट को माउंट एवरेस्ट पर फतह करने की भी शुभकामनायें दी।

दता दें, टिहरी गढ़वाल के 22 वर्षीय रोहित भट्ट ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करायी है। वे विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल तीसरी व अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो पर इस वर्ष जनवरी में 361 फिट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाने वाले पहले पर्वतारोही बने हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments