Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी दिल्ली दौरे पर, मंत्रिमंडल में बदलाव के आसार

सीएम धामी दिल्ली दौरे पर, मंत्रिमंडल में बदलाव के आसार

देहरादून। उत्तराखंड के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का राजभवन से इस्तीफा मंजूर हो गया है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज दिल्ली दौरा है।जहां वे भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में मंत्रिमंडल के विस्तार और राज्य की राजनीतिक दिशा पर चर्चा होने की संभावना है।
प्रेमचंद अग्रवाल, जो ऋषिकेश विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और धामी सरकार में वित्त, संसदीय और शहरी विकास मंत्री थे, ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के पीछे पिछले महीने बजट सत्र के दौरान उनकी विवादास्पद टिप्पणियों को माना जा रहा है, जिसके बाद उनके खिलाफ पद से हटाने की मांग उठने लगी थी। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संगठन ने भी उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया था।
इस बीच, सीएम धामी का दिल्ली दौरा राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धामी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार पर चर्चा करेंगे। इस दौरे के बाद मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है।
प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से ही उत्तराखंड में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। अब सीएम धामी का दिल्ली दौरा और पार्टी नेतृत्व से मुलाकात इस मामले में नई दिशा तय कर सकती है। राज्य की राजनीति में आगे क्या होगा, सभी की नजरें इस बैठक के परिणाम और नई घोषणा पर टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments