Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया रामकथा में प्रतिभाग, रुद्राक्ष के पेड़ों का वृक्षारोपण...

सीएम धामी ने किया रामकथा में प्रतिभाग, रुद्राक्ष के पेड़ों का वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में एक माह तक आयोजित होने वाली राम कथा महायज्ञ के आयोजकों को शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 माह तक चलने वाली इस राम कथा में भगवान राम के जीवन मूल्यों, शिक्षाओं एवं आदर्शों से हमारा समाज लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा कि इस अवधि में रामकथा के साथ पर्यावरण संरक्षण, नदियों, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, वृक्षारोपण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने से संबंधित जागरूकता का अभियान भी संचालित किया जाएगा, इसके लिए भी मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी तथा परमार्थ निकेतन परिसर में रुद्राक्ष का पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में राम कथा की प्रासंगिकता और अधिक हो गई है, भगवान राम के आदर्श एवं उनका आशीष हम सबके जीवन में खुशहाली लाने के साथ ही कथा के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश समाज में निश्चित रूप से जन जागरण का काम करेगा। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने की हम सबकी जिम्मेदारी है, विशेषकर हिमालयी राज्यों की यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमारी नदियां, झील, झरने, प्राकृतिक स्रोत संरक्षित हो, वृक्षारोपण के माध्यम से हमारा वनावरण बढ़े इसके लिए हम सबको अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि परमार्थ निकेतन के माध्यम से हो रहे यह आयोजन हमारी भावी पीढ़ी को प्राकृतिक संरक्षण का संदेश देने में नींव का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने मुख्यमंत्री को कर्मठ एवं कर्म योगी बताते हुए कहा कि इस परिसर में एक माह तक संचालित होने वाली राम कथा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से परमार्थ निकेतन राज्य के चार धामों में बड़ी संख्या में रुद्राक्ष के पेड़ों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments