Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने जयंती पर वीर शहीद केशरीचन्द को किया याद

सीएम धामी ने जयंती पर वीर शहीद केशरीचन्द को किया याद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर शहीद केशरीचन्द की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने शहीद केशरीचंद जी को नमन करते हुए कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत, देश की आजादी के नायक, हमारे प्रेरणास्रोत और उत्तराखण्ड के लाल, शहीद केशरीचन्द जी के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। बहुत कम उम्र में उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई के लिये स्वयं को न्यौछावर कर दिया और अंग्रेजों द्वारा दी गयी प्रताड़ना को दृढ़ता के साथ सहन किया, परन्तु स्वदेश और मातृभूमि का मान-सम्मान कम न हो, इसके लिये हंसते-हंसते फांसी के फन्दे पर झूल गये।
मुख्यमंत्री ने शहीद केशरीचन्द के जन्मोत्सव के अवसर पर उनकी स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए शहीद केशरीचन्द स्मारक समिति, ग्राम क्यावा, चकराता और वीर शहीद केसरी चन्द युवा समिति, चुक्खूवाला, देहरादून को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहीद केशरीचन्द जी की स्मृति में जौनसार भाबर क्षेत्र की संभ्रान्त जनता द्वारा आयोजित किया जा रहा यह पावन कार्यक्रम निश्चित ही पूर्ण भव्यता के साथ सम्पन्न होगा और उनकी शहादत और प्रेरणादायी कार्यों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का पुनीत कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में जाने के कारण वे स्वयं इन आयोजन में प्रतिभाग नहीं कर सके। मुख्यमंत्री ने संदेश के माध्यम से शहीद केशरीचन्द के प्रति अपनी भावनाओं और आदर का भाव आयोजकों तक पहुंचाते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजक संस्थाओं को शुभकामनायें दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments