Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डजोशीमठ पहुंचकर सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

जोशीमठ पहुंचकर सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

चमोली । बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टी के नेता जनता को लुभाने का काम कर रहे हैं, ताकि उनका प्रत्याशी जीत हासिल कर सके। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे, जहां उन्होंने तपोवन में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी के पक्ष में जनता से वोट देने का आग्रह किया।बदरीनाथ विधानसभा सीट पर साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने चुनाव में जीत हासिल की थी। 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले ही राजेंद्र सिंह भंडारी ने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दिया और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। लिहाजा, इस उपचुनाव में भाजपा ने राजेंद्र सिंह भंडारी को प्रत्याशी नामित किया है। वहीं, कांग्रेस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखपत बुटोला को प्रत्याशी बनाया है। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments