Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम ने चार धाम यात्रा की तैयारियों पर बैठक की

सीएम ने चार धाम यात्रा की तैयारियों पर बैठक की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हुई हाई लेवल बैठक में चार धाम यात्रा की तैयारियों पर विचार मंथन किया गया जिसमें संसदीय कार्य मंत्री व मुख्य सचिव सहित तमाम अधिकारियों ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि मई 2024 में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीते साल चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के आने के कारण केदारनाथ धाम सहित कई स्थानों पर व्यवस्थाएं चरमरा गई थी। वैसी स्थिति दोबारा पैदा न हो इसके मद्देनजर सरकार ने अधिकारियों को अभी से तैयारियों में जुटने तथा समय पूर्व सभी इंतजामों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कैसे कराई जा सकती है, यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्याकृक्या किया जाना जरूरी है, पेयजल व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन तथा यात्रा मार्गों पर सुलभ शौचालय की व्यवस्था से लेकर सड़कों के मरम्मत कार्य और धामों में यात्रियों के ठहरनेकृखाने की व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चिंतन मंथन किया गया।
खास बात यह है कि बैठक में सीएम के साथ संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल तो मौजूद रहे लेकिन न तो पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज मौजूद रहे न ही स्वास्थ्य मंत्री मौजूद रहे। जबकि उन विभागों के मंत्रियों को इसमें मौजूद रहना चाहिए था। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार के अलावा अन्य तमाम अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह ठीक से उन कामों की सूची तैयार करें जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पहले पूरा किया जाना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को समय पूर्व ही पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments