Latest news
शुक्रवार 2 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट जनता दरबार में 119 शिकायत दर्ज, अधिकांश का मौके पर समाधान चारधाम यात्रा से पहले धामी सरकार की बड़ी सौगात, प्रदेश के अस्पतालों को मिले 43 विशेषज्ञ डॉक्टर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात मुख्य सचिव ने यातायात व्यवस्था का लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश डीएम प्रशासनिक अमले संग जमे रहे ट्राजिस्ट कैम्प में देखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए हरसंभव प्रयास किए गएः सीएम जिला प्रशासन की टीम ने कूड़ा बिनते बच्चे को किया रेस्क्यू लचर कार्यप्रणाली से बाज आने की सख्त हिदायत, चेताया दर्ज कर दी जाएगी प्रतिकूल प्रविष्टि, ठेकेदारों पर... जीवन शैली का हिस्सा बनाएं स्पोर्ट्सः रेखा आर्या

[t4b-ticker]

Tuesday, April 29, 2025
Homeउत्तराखण्डसीएम ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट की

सीएम ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) से उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्य अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को समय से पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित अवशेष धनराशि जल्द उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने गंगा और उनकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर स्थित जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धौली गंगा पर स्थित पिथौरागढ़ की सेला उर्थि जल विद्युत परियोजना गंगा बेसिन में नहीं है। इसलिए मंत्रालय से इस संबंध में सभी स्वीकृतियों प्रदान की जा सकती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments