Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम ने जयन्ती पर इंद्रमणि बडोनी को दी श्रद्धांजलि

सीएम ने जयन्ती पर इंद्रमणि बडोनी को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी का उनकी जयन्ती पर भाव पूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में उनके त्याग एवं सक्रिय सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने इंद्रमणि बडोनी द्वारा चलाए गए उत्तराखंड राज्य आंदोलन को स्मरण करते हुए कहा कि उत्तराखंड को पृथक राज्य बनाने के लिए आंदोलन प्रारम्भ करने वाले इंद्रमणि बड़ोनी प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए आदर्श हैं। उनका सम्पूर्ण जीवन महान संघर्ष भरा रहा है।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में उनके द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के साथ उत्तराखण्ड राज्य के स्वरूप के प्रति भी उनकी सोच एवं दृष्टि स्पष्ट थी। वह राज्य को समृद्ध बनाने चाहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास में हम सबको सहयोगी बनना होगा। स्व. बड़ोनी जी की जयन्ती का अवसर हमें उत्तराखण्ड को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की भी प्रेरणा देता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments