Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला

देहरादून: भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में प्रचार कर रहे हैं। जिसके चलते वह शुक्रवार को हरिद्वार में मौजूद रहेI उन्होने वहा श्री हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्हाेंने स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज के साथ कन्या पूजन किया और देशवासियों की सुख-समृद्धि, कल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की लहर है। इस बार पिछली बार से भी अधिक सीटों पर भाजपा रिकॉर्ड सीटें लेते हुए सरकार बनाएगी।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की सभा मनोरंजन सभा होती है। क्योंकि राहुल गांधी के पास ना कोई तर्क होते हैं और ना ही कोई तथ्य। राहुल गांधी केवल हंसी के पात्र बनकर रह जाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हरीश रावत प्रदेश में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। जो एक नहीं पांच-पांच बार चुनाव हार चुके हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है। लेकिन कांग्रेस से अधिक भ्रष्टाचार और कहां होगा। उन्होंने साथ ही कांग्रेस के चारधाम चार काम पर भी तंज किया कि सोनिया, राहुल, प्रियंका और दामा बाढेरा कांग्रेस के चारधाम हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कहा कि जिन सीडीएस बिपिन रावत पर कांग्रेस पहले तमाम आरोप लगाती थी। आज उसके कटआउट लगाकर चुनाव में घूम रही है। जिस भगवान श्रीराम को कांग्रेस काल्पनिक बताती थी। आज कांग्रेस  राम नाम जप रही है। कांग्रेस कहती कुछ है और करती कुछ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments