Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम ने निकाय चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए...

सीएम ने निकाय चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन में लगे कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में निकाय चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और निर्वाचन में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने निकाय चुनाव में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि हम मिलजुल कर प्रदेश को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए कार्य करेंगे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगर निकायों के माध्यम से हम क्लीन और ग्रीन सिटी कांसेप्ट को धरातल पर उतारेंगे। हमारी सरकार बिजली, सड़क पानी, फुटपाथ, पार्क, ओपन जिम, कूड़ा उठान और उसका निस्तारण सहित अन्य सभी सेवाओं को जनता के द्वारा तक पहुचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने का जो वायदा किया है उस पर तेजी से कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे सभी चुने हुए मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदगण मिलजुल कर हमारे कस्बों और नगरों को सुंदर बनाएंगे। हम सीसीटीवी, सोलर द्वारा सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था के अभियान को आगे बढ़ाएंगे। सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे निकाय प्रतिनिधियों पर दोहरी जिम्मेदारी है, क्योंकि उन्हें नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ पर्यटकों के दृष्टिकोण से भी नगरों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है और उनके दृष्टिगत सुविधाएं जुटानी है ताकि देश विदेश से आने वाले पर्यटक उत्तराखंड से अच्छा संदेश लेकर लौटें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments