Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डअग्निवीरों के सरकारी, निजी क्षेत्रों मे समायोजन के लिए सीएम के निर्देश...

अग्निवीरों के सरकारी, निजी क्षेत्रों मे समायोजन के लिए सीएम के निर्देश स्वागत योग्यः चौहान

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री द्वारा अग्निवीरों को नौकरियों में समायोजन के प्रयासों में तेजी लाने के निर्देशों को वीर जवानों के प्रति प्रतिबद्धता बताया है। साथ ही उम्मीद जताई कि अग्निवीरों का पहला बैच जब वापिस उत्तराखंड आयेगा तो उन्हें रोजगार के शानदार विकल्प मुहैया होंगे और इस योजना को लेकर विरोधियों की तमाम अफवाहों पर भी पूर्ण विराम लग जाएगा ।
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अग्निवीरों के भविष्य को अधिक शानदार बनाने के प्रयासों की जानकारी स्वागत योग्य कदम बताया । उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में ही राज्य सरकार ने अग्निवीरों को सैन्य सेवा के बाद सरकारी एवं निजी सेवाओं में अवसर देने की घोषणा की थी । आज भी हमारी भाजपा सरकार वीर जवानों के बेहतर जीवन और खुशहाली के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि सभी विभागों को इस दिशा में शीघ्र ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं । उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही इस संबंध में सरकार निर्णय लेगी और नौकरियों के साथ स्वरोजगार को लेकर प्रशिक्षण आदि के माध्यम से अग्निवीरों का राष्ट्र निर्माण में योगदान सुनिश्चित किया जाएगा। चैहान ने कहा कि देवभूमि वीरों की भूमि है, लिहाजा ये सरकार उनके समृद्ध एवं सफल जीवन के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने जा रही है, जिसके बाद इस योजना को लेकर अफवाह एवं भ्रम फैलाने वाली ताकतों की हवा भी निकलने वाली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments