Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने बेस चिकित्सालय संचालन के संबंध में की बैठक

जिलाधिकारी ने बेस चिकित्सालय संचालन के संबंध में की बैठक

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में बेस चिकित्सालय संचालन के संबंध में आयोजित बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा और हल्द्वानी के प्रधानाचार्य से फोन के माध्यम से बातचीत की| जिसमे कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा व हल्द्वानी से आने वाला सामान रविवार तक पिथौरागढ़ पहुंच जाएगा।

इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य ने बताया कि जल्द ही बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ के लिए नर्स स्टाफ उपलब्ध करा दिया जाएगा‌। जिलाधिकारी ने पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराने के संबंध में स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार से भी फोन के माध्यम से वार्ता की। जिलाधिकारी के समक्ष बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ में पानी, बिजली, पम्प, एसटीपी, फायर, मेडिकल ऑक्सीजन आदि के संचालन व रख-रखाव के लिए ऑपरेटर की मांग की गई जिसको उपलब्ध कराने के संबंध में प्राचार्य बेस चिकित्सालय को आश्वस्त किया।

बैठक में जिलाधिकारी ने आवासीय अभियंता ऐश्वर्य शर्मा और जल संस्थान ईई सुरेश जोशी को बेस चिकित्सालय में जल आपूर्ति की समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीएमओ चिकित्सा विभाग, सीएमएस चिकित्सा विभाग, प्राचार्य देश चिकित्सालय, आवासीय अभियंता, सहायक अभियंता पेयजल निगम आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments