Latest news
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में आई दैवीय आपदा के कारण हुए नुकसान के आंकलन के...

उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा के कारण हुए नुकसान के आंकलन के लिए कांग्रेस ने की कमेटी गठित

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17, 18 एवं 19 अक्टूबर, 2021 को कुमाऊं मण्डल के विभिन्न क्षेत्रों में आई दैवीय आपदा के कारण हुए जानमाल के नुकसान के आंकलन एवं दैवीय परिवारों से मुलाकात हेतु प्रदेश कांग्रेस ने एक कमेटी का गठन किया है I इस कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा एवं पूर्व विधायक संजीव आर्य सदस्य होंगे।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने आगे बताया बताया कि प्रदेशभर में हुई भारी बरसात के कारण कुमाऊं मण्डल के विभिन्न क्षेत्रों में आई दैवीय आपदा से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। दैवीय आपदा में कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोने पडे हैं तथा करोड़ों रूपये की निजी एवं सरकारी सम्पत्तियों को भी भारी नुकसान हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेतागणों की कमेटी आपदाग्रस्त क्षेत्रों का आज दिनांक 21 अक्टूबर, 2021 से तीन दिवसीय दौरा कर आपदा से हुए जानमाल के नुकसान का जायजा लेने के साथ ही दैवीय आपदा से पीडित एवं प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे तथा अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपते हुए आपदा पीडितों एवं प्रभावितों को उचित मुआबजे की मांग करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments