Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजल स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों को दिसम्बर तक पूर्ण करेंः...

जल स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों को दिसम्बर तक पूर्ण करेंः सीडीओ

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला जल स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों को दिसम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने योजनाओं को पूर्ण करने में राजस्व एवं वन विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों पर विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं में भूमि सम्बन्धी प्रकरण पर राजस्व विभाग तथा वन सम्बन्धी प्रकरणों में वन विभाग से समन्वय करते हुए योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने विकासनगर अन्तर्गत नलकूप जलाशय ऊर्ध्व योजना के सम्बन्ध में भूड्डी, धूलकोट, बिदोली, माजरी मयचक, कारबारीग्रान्ट के भूमि सम्बन्धी प्रकरणों को तीन दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश उप जिलाधिकारी विकासनगर  तथा पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को दिए। ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत प्रतीतनगर, खड़क माफी, शाहबनगर में योजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि सम्बन्धी प्रकरण को समन्वय करते हुए तीन दिन के भीतर निस्तारण के निर्देश उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एवं पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने वन प्रभागों के अन्तर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को  सम्बन्धित वन प्रभाग से समन्वय करते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। वन प्रभाग चकराता अन्तर्गत लवाड़ी, डूंगरी-पेनवा, ठारठा-कुनवा, चिल्हाड़, चात्रा, धारवा पुडिया योजनाओं में वन विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को आपसी समन्वय करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। वन प्रभाग कालसी अन्तर्गत कटापत्थर, बावनधार, मोठी, लाखामण्डल, कुनैन तथा वन प्रभाग देहरादून अन्तर्गत भुड्डी, बागी, रिखोली, छमरोली, मोतीधार आदि योजनाओं के क्रियान्वयन में वन विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को आपसी समन्वय से निस्तारित करते हुए योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।
बैठक में  अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान नमित रमोला, अधीक्षण अभियन्ता पेयजल निगम ई.डी के बंसल,  पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अभियन्ताओं सहित एसडीओ वन प्रभाग देहरादून स्पर्श काला, एसडीओ मसूरी, कालसी एवं चकराता सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार एवं ऋषिकेश योगेश मेहरा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्मय से जुड़े रहे।    

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments