Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराजधानी देहरादून में 3 व्यक्तियों में हुई डेंगू की पुष्टि

राजधानी देहरादून में 3 व्यक्तियों में हुई डेंगू की पुष्टि

देहरादून: डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून व आसपास के इलाकों में डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी देहरादून में तीन और व्यक्तियों को डेंगू का डंक लगा। इनमें एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं। जिसके बाद जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरु रोड निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इसके अलावा दिलाराम चौक निवासी 26 वर्षीय युवक और खुड़बुड़ा निवासी 24 वर्षीय युवक में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। खुड़बुड़ा निवासी युवक मैक्स अस्पताल में भर्ती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments